फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 29 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की अंतरिम जमानत अवधि 25 मई तक बढ़ा दी है। आसाराम की जमानत अवधि 6 मई को खत्म हो रही थी।
आसाराम ने जमानत अवधि बढ़ाने के लिए हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र लगाया था। जिस पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कार्यवाहक सीजे एसपी शर्मा, जस्टिस संगीता शर्मा की डिवीजन बैंच ने आसाराम की जमानत अवधि 25 मई तक बढ़ाने के आदेश दिए।
आसाराम की ओर से पैरवी करते हुए उनके अधिवक्ता यशपाल राजपुरोहित ने कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाईकोर्ट उनकी अपील पर सुनवाई पूरी करके फैसला सुरक्षित रख चुका है। उन्होंने कहा कि आसाराम का इलाज अभी जारी है। ऐसे में इलाज पूरा होने तक जमानत की अवधि बढ़ाई जाए।
बता दे कि 2013 में जोधपुर स्थित आश्रम में एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। लंबी सुनवाई के बाद 2018 में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आसाराम को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment