सीकर पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा : बदमाश देशी कट्टा लेकर घूम रहा था, पुलिस ने बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल भी जब्त की

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 30 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिले की जीणमाता थाना पुलिस ने कुख्यात बदमाश गैंग के साथी को 1 अवैध देशी कट्टे और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि आरोपी दिलीप वर्मा आदतन अपराधी है और इस पर जिले के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

जीणमाता थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से बासड़ी गांव से मोहनपुरा जाने वाली ग्रेवल सड़क के पास एक जोहड़ में संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की बाइक पर घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर मौके पर दबिश दी और संदिग्ध को हिरासत में ले‌ लिया।

पूछताछ में रैवासी निवासी आरोपी दिलीप वर्मा (21) की तलाशी लेने पर 1 अवैध देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने अवैध हथियार, कारतूस और बिना नंबर की हीरो एक्सट्रीम बाइक को जब्त कर लिया है।

डीएसपी कैलाश कंवर ने बताया कि आरोपी दिलीप वर्मा इलाके का शातिर अपराधी है। वह एक बदमाश गैंग का मेंबर है और उसके खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में हत्या के प्रयास (307) और आर्म्स एक्ट के 6 गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार से जुड़ी पूछताछ कर रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit