वीडियो न्यूज़ : भगवान नृसिंह की जयंती का भव्य आयोजन : नीमकाथाना के श्री नृसिंह मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया भगवान का प्राकट्य उत्सव

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 30 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना शहर के ऐतिहासिक श्री नृसिंह मंदिर में गुरुवार को भगवान नृसिंह का प्राकट्य उत्सव (नृसिंह जयंती) अपार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर "नरसिंह भगवान की जय" के जयकारों से गुंजायमान रहा।

​धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम:-
​प्राकट्य उत्सव के अवसर पर मंदिर में सुबह से ही कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया था। सर्वप्रथम प्रातः काल भगवान श्री नृसिंह के निमित्त विशेष हवन-पूजन किया गया। पंडितों द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रों और आहुतियों के साथ विश्व शांति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई।

पंचामृत महाभिषेक :-
हवन कार्यक्रम के पश्चात मंदिर के महंत बजरंग दास जी महाराज के सानिध्य में भगवान का भव्य महाभिषेक संपन्न हुआ। इस अवसर पर दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से भगवान का अभिषेक कर उनका विशेष श्रृंगार किया गया।

संध्याकालीन महाआरती और प्रसादी :-
​शाम के समय तो मंदिर की छटा देखते ही बन रही थी। फूल, बंगला, झांकी और विशेष विद्युत सज्जा के बीच संध्याकालीन महाआरती का आयोजन हुआ। महंत बजरंग दास जी द्वारा उतारी गई आरती में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit