वीडियो न्यूज़ : अतिक्रमण पर दूसरे दिन भी चला पीला पंजा : नीमकाथाना के गावड़ी में प्रशासन ने दो मंजिला मकान को किया ध्वस्त, पुलिस बल रहा मौजूद

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 01 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना शहर के निकटवर्ती ग्राम गावड़ी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। प्रशासन ने सालों पुराने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाते हुए दो मंजिला मकान और कई दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

गावड़ी गांव के मुख्य बस स्टैंड से लेकर कुंडा धाम तक मुख्य सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से हटाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए।

कार्यवाही मोबाइल में कैद :-
प्रशासन की कार्यवाही के दौरान लोग वीडियो बनाते हुए भी नजर आए । हालंकि कार्रवाही के दौरान प्रशासन को किसी प्रकार के विरोध का सामना नही करना पड़ा । जिससे प्रशासन के  अतिक्रमण हटाने में आसानी रही ।

ग्रामीणों का मिला सहयोग :-
तहसीलदार देवीलाल चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई वर्षों पुराने अतिक्रमण को हटाने के लिए की जा रही है, जिसमें ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिल रहा है, ताकि सड़क को सुगम बनाया जा सके।

वहीं सरपंच शेरसिंह ने बताया कि इस कार्रवाई का कोई विरोध नहीं हो रहा है और ग्रामीण खुद आगे आकर सहयोग कर रहे हैं। कार्रवाई को देखते हुए कई लोगों ने अपने घरों और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाना शुरू कर दिया।

हालांकि, मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण 4 से 5 घरों के बाहर का अतिक्रमण फिलहाल नहीं हटाया गया।इधर, अतिक्रमण हटाने के बाद मलबा हटाने का काम भी गुरुवार से शुरू हो गया है। करीब 5 से 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली और मजदूरों की मदद से मलबा हटाकर जोहड़ के पास बने गड्ढों में डाला जा रहा है। इस दौरान प्रशासन के कई अधिकारी और भारी पुलिस बल तैनात रहा ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit