फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 01 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पेट्रोलियम कंपनियों ने गुरुवार रात एलपीजी गैस की कीमतों की समीक्षा करने के बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की है। कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर पर 993 रुपए की बढ़ोतरी की है।
राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं, जिसकी नई रेट लिस्ट जारी की है। नई रेट लिस्ट के मुताबिक राजस्थान में आज से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 2106 रुपए के बजाए अब 3099 रुपए में मिलेगा।
हालांकि घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों में कंपनियों ने कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इनकी कीमतों को यथावत रखा है। बाजार में आज भी घरेलू उपयोग का 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर 916.50 रुपए में ही मिलेगा।
गरीबो के सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी :-
तेल कंपनियों ने बाजार में माइग्रेट लोग, स्टूडेंट, गरीब मजदूरों को दिए जाने वाले 5 किलोग्राम वाले FTL सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ी बढ़ोतरी की है। पहले इस सिलेंडर को लेने के लिए 592 से लेकर 616 रुपए देने पड़ेंगे। अब तेल कंपनियों ने इसकी कीमतों में 241 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। अब ये बाजार में 833 रुपए 857 रुपए तक देने पड़ेंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment