फोटो : फाइल फोटो
श्रीगंगानगर , 01 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
श्रीगंगानगर में एईएन और भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के बीच विवाद गहरा गया है। शुक्रवार को राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (RUIDP) के एईएन जगनलाल बैरवा के जमानत मिलने पर बाहर आने पर उनकी बेटी पिता के गले लगकर रोने लगी। एईएन बैरवा ने कहा कि विधायक ने मेरे लातें मारी और पाइप से पीटा। नई शर्ट पहनाकर पुलिस को सौंपा।
एलएंडटी के मैनेजर शहनवाज हसन और इंजीनियर सोहम परमार को भी जमानत मिल गई। जमानत के बाद तीनों अधिकारियों ने जिला पारिषद में मीडिया से बात की।
इस दौरान RUIDP एईएन जगनलाल बैरवा फटी हुई बनियान पहनकर पहुंचे और अपनी आंख दिखाते हुए बताया कि उन्हें बुरी तरह से पीटा गया। इतना ही नहीं पुलिस को सौंपने से पहले नई शर्ट भी पहनवाई, ताकि ऐसा लगे कि कुछ हुआ ही नहीं है।
उन्होंने कहा कि अब एक आंख से ठीक से दिखाई भी नहीं दे रहा है। बाएं पैर का अंगूठा भी टूट गया है। बैरवा ने विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
आरयूआईडीपी इंजीनियर्स की चेतावनी :-
राजस्थान कौंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के प्रदेशाध्यक्ष बलराम जाखड़ ने कहा कि मीटिंग के नाम पर बुलाकर मारपीट की गई। इतना ही नहीं मोबाइल तक जब्त कर लिए गए, ताकि घटना का वीडियो नहीं बना सकें।
उन्होंने कहा कि अगर बैरवा के साथ जल्द न्याय नहीं हुआ तो पूरे राजस्थान में कार्य बहिष्कार कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ये था पूरा मामला :-
दरअसल, श्रीगंगानगर से भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के साथ जनसुनवाई के दौरान मारपीट का मामला सामने आया था। विधायक का आरोप था कि AEN समेत तीन अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की। विधायक ने कहा थाा- मेरी एक आंख और चेहरे पर चोट आई है, मेरा चश्मा भी टूट गया।
विधायक की शिकायत पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने तीनों अधिकारियों RUIDP के AEN जगनलाल बैरवा, प्रोजेक्ट मैनेजर शहनवाज और L&T कंपनी के प्लानिंग मैनेजर सोएम को गिरफ्तार किया था।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment