फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 01 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में शुक्रवार को आनंदपाल और रोहित गोदारा गैंग के हार्डकोर अपराधी कुलदीप उर्फ केडी को नीमकाथाना कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें अजमेर सेंट्रल जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस की कैदी वाहन में लाया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान कोर्ट परिसर पूरी तरह छावनी में तब्दील नजर आया, इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
दरसल हार्डकोर अपराधी कुलदीप उर्फ केडी की यह पेशी नीमकाथाना नगर पालिका के पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक चंद दीवान से 5 करोड़ रुपये की व्हाट्सएप वॉइस मैसेज के द्वारा फिरौती मांगने के मामले में हुई।
पुलिस द्वारा शुक्रवार को हार्डकोर अपराधी कुलदीप उर्फ केडी को वॉइस सैंपल लेने की प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया गया था, जिससे की इस में जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
बता दे कि कुलदीप उर्फ केडी पर कई थानों में बड़े अपराध के मामले शामिल है। इसके अलावा कुलदीप उर्फ केडी की सीकर में राजू ठेठ हत्याकांड में भी मुख्य भूमिका बताई जा रही है। कुलदीप केडी ने राजू ठेठ हत्याकांड की जेल से योजना बनाई थी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment