फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 02 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में शनिवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला । राजधानी जयपुर , सीकर सहित कई शहरों में तेज बारिश हुई। तेज हवा के साथ रुक-रुककर हो रही बरसात से गर्मी से राहत मिली है। घने बादल छाने के कारण रोशनी काफी कम हो गई।
सीकर जिले के फतेहपुर में सुबह तेज बरसात ने लू और गर्मी का असर कम कर दिया। सीकर के नीमकाथाना क्षेत्र में अलसुबह करीब 3.35 बजे मौसम में बदलाव हुआ । तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश की बूंदों ने मौसम को ठंडा बना दिया ।
मौसम केंद्र जयपुर ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मई के पहले 15 दिन मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार शाम को भी अजमेर, जयपुर, नागौर के कई इलाकों में हल्की बरसात हुई थी। दोपहर के समय राज्य के अधिकांश जिलों गर्मी तेज रही।
आंधी-बारिश का दौर चलेगा :-
मौसम केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मई के शुरुआती दो हफ्तों में लगातार आंधी-बारिश का दौर चलेगा। सामान्यत: मई में 5 से 6 दिन आंधी-बारिश होती है, लेकिन इस बार 10 से 12 दिन दोपहर बाद मौसम अचानक बदलने के आसार हैं। तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रह सकता है।
बता दे कि पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में दिनभर धूप रही, लेकिन शाम को हल्के बादल छाए और कुछ स्थानों पर धूलभरी हवा चली। बाड़मेर के अलावा बीकानेर में भी तेज गर्मी रही, यहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment