फोटो : फाइल फोटो
भीलवाड़ा , 02 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भीलवाड़ा में एएसआई ने थाने की मेस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालंकि सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामला भीलवाड़ा जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर कारोई थाने के मेस का है।
एएसआई की पहचान विष्णु कुमार के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि आत्महत्या से कुछ घंटे पहले तक वे पूरी तरह सामान्य थे और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर खाना खाया था।
नाश्ते के लिए पहुंचे तब देखा :-
पुलिस के जवान मेस में चाय-नाश्ते के लिए पहुंचे, तो होश उड़ गए। विष्णु कुमार का शव फंदे से लटका हुआ था। जवानों ने तुरंत इसकी सूचना थाना प्रभारी और उच्चाधिकारियों को दी। कुछ ही देर में वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया है ताकि सबूत जुटाए जा सकें। शव को फंदे से उतारकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिवार के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।
ASP पारस जैन का कहना है कि घटना बेहद दुखद है। विष्णु कुमार एक कर्मठ अधिकारी थे। रात तक वे सामान्य थे, अचानक ऐसा क्यों हुआ, इसकी गहनता से जांच की जा रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment