पत्नी के प्रेमी ने फौजी को मार डाला : पत्नी ने प्रेमी को रात में घर बुलाया, शराब पार्टी के बाद पति की गला घोंटकर हत्या, अर्थी का सामान भी मंगवा लिया

फोटो  : फाइल फोटो 

कोटा , 02 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

कोटा में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की अपने प्रेमी से हत्या करवा दी। मामला कोटा के आरके पुरम थाना क्षेत्र के आंवली रोजड़ी का है। फिलहाल हत्या के आरोपी प्रेमी और उसका दोस्त फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

जांच में सामने आया है कि महिला के दूसरे मर्द के साथ अवैध संबंध थे। लेकिन, जब पत्नी के प्यार में प​ति रोड़ा बना तो उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके बाद शादीशुदा महिला ने रात में अपने प्रेमी को घर पर बुलाया और फिर पति को मौत के घाट उतार दिया।

रिटायर्ड फौजी :-

रिटायर्ड फौजी मनोज कुमार शर्मा की गुरुवार देर रात उसकी पत्नी दीपिका और उसके दो साथियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय दंपती के दोनों बच्चे घर पर ही मौजूद थे।

अर्थी का सामान मंगवाया :-

आरोप है कि हत्या का राज दफन करने के लिए दीपिका (फौजी की पत्नी) ने होशियारी से काम लिया। वारदात के समय बच्चों को ऊपर के कमरे में सोने भेज दिया था। पति तड़पता रहा, लेकिन प्रेमी से मिलने की राह आसान करने के लिए दीपिका ने विरोध नहीं किया। 1 मई की सुबह ही अर्थी का सामान मंगा लिया गया। मोहल्ले वालों को सूचना दिए बिना शव ले जाने की कोशिश की गई।

पड़ोसियों को संदेह :-

पड़ोसियों ने संदिग्ध हलचल देखी और पूछा तो आरोपियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वे बार-बार एक ही बात कह रहे थे कि 'होनी को कौन टाल सकता है'। लेकिन 4-5 लोगों की मौजूदगी में शव ले जाते देख पड़ोसियों ने परिजनों और पुलिस को फोन कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं, जांच में जुटी पुलिस ने पत्नी दीपिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हैरान कर देने वाला खुलासा सामने आया।

पत्नी दीपिका के थे अवैध संबंध:-

मृतक मनोज की पत्नी दीपिका के कोटा के खेड़ली फाटक निवासी देवेश से अवैध संबंध थे। 30 अप्रेल की रात देवेश अपने दोस्त के साथ मनोज के घर आया था। जहां पर उसने मनोज के साथ बैठकर शराब पार्टी की। इसी दौरान देवेश और मनोज के बीच बहस हो गई। मामला इतना गरमाया कि प्रेमी देवेश ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मनोज की हत्या कर दी। इस दौरान पत्नी सब देखती रही। पत्नी अभी पुलिस हिरासत में है। पुलिस अभी दोनों फरार आरोपियों तलाश में जुटी हुई है। पत्नी दीपिका का आरोप है कि पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। घटना वाली रात भी मनोज ने झगड़ा किया था।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit