फोटो : फाइल फोटो
जयपुर , 02 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उपमुख्यमंत्री दीया कुमार ने शनिवार को सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
उपमुख्यमंत्री ने बैठक में सेनेटरी पैड वितरण को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा ‘बेटी बचाओ’ अभियान में 100% व्यय सुनिश्चित करने व ‘लाड़ो प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत समयबद्ध भुगतान हेतु निर्देशित किया। साथ ही महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्रों को सुदृढ़ करने और जर्जर आंगनवाड़ी केंद्रों के पुनर्निर्माण के दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियो की समीक्षा बैठक ली । दोनों बैठकों में चल रहे कार्यों, बजट घोषणाओं के कार्यान्वयन, बाधाओं को दूर करने के तरीकों, और कार्यों की निगरानी आदि पर चर्चा हुई।
डिप्टी सीएम ने कहा कि ऐसी बैठकों से ज़मीनी हकीकत और समस्याओं की पूरी जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति और बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु राज्य की हमारी सरकार पूर्ण प्रतिबद्ध है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर उन्होंने कहा कि सब कुछ EVM पर डालना सही नहीं है, जनता ने फैसला कर लिया है। 2 दिन में नतीजे भी आ जाएंगे... चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है उन पर ऐसे सवाल उठाना सही नहीं है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment