खेतड़ी में जनगणना को लेकर बैठक आयोजित : सुपरवाइजरों और प्रगणकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, 51 प्रगणकों को 13 बैचों में मिलेगा प्रशिक्षण, 12 मई तक चलेगा कार्यक्रम

फोटो  : फाइल फोटो 

खेतड़ी , 02 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

खेतड़ी तहसील में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियों के क्रम में स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद सुपरवाइजरों और प्रगणकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया।

एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने बताया कि खेतड़ी तहसील में कुल 77 सुपरवाइजर और 451 प्रगणक नियुक्त किए गए हैं। इन सभी कार्मिकों को 13 बैचों में विभाजित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक बैच को 2 से 4 दिन का प्रशिक्षण मिलेगा, ताकि सभी कर्मी जनगणना प्रक्रिया को विस्तार से समझ सकें। यह पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 मई तक जारी रहेगा।

प्रशासन के अनुसार, जनगणना 2027 के तहत प्रारंभिक गणना कार्य 1 मई से 15 मई तक किया जाएगा।इसके बाद 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा। इस दौरान घर-घर जाकर विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी।

आमजन से अपील :-

अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे जनगणना कर्मियों को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि सटीक आंकड़े तैयार हो सकें।

एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने स्पष्ट किया कि जनगणना कर्मी फोन पर किसी भी प्रकार का ओटीपी या निजी जानकारी नहीं मांगेंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे केवल अधिकृत पहचान पत्र देखने के बाद ही जानकारी साझा करें।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit