फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 02 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में शनिवार को सीकर जिला कलेक्टर के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्यवाई की । पालिका टीम ने नीमकाथाना नगरपालिका ईओ रणजीत सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े कई वाहनों को जब्त किया है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ व्यापारियों को साफ-सफाई बनाए रखने के भी सख्त निर्देश दिए गए।
पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर की व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुविधा के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसके अलावा, कर्मचारियों को कचरा फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया या गंदगी फैलाने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुचारु और व्यवस्थित बनाना है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस का जाब्ता भी मौजूद रहा ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment