फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनू , 02 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
झुंझुनूं में शनिवार की देर शाम मौसम बदलने से आंधी के बाद तेज बारिश हुई और सड़कों पर पानी बहने लगा। बारिश से शहरवासियों को दिनभर की उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि बारिश से पहले चली आंधी से सड़कों पर धूल का गुबार छा गया और चारो ओर गंदगी फ़ैल गई ।
अधिकाश हिस्सों में बिजली गुल :-
तेज हवा के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां टूट गई और होर्डिंग्स भी गिर गए। जिसके कारण डिस्कॉम ने पूरे शहर की बिजली करीब एक घंटे के लिए बंद कर दी। इसके कारण शहर के अधिकांश हिस्सों में अंधेरा छाया रहा।
मौसम केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से अगले 24 घंटों में जिले के कुछ हिस्सों में फिर से धूल भरी हवाएं और बारिश हो सकती है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment