पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन : 73 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में चल रहा था उपचार, 4 बार रहे विधायक

फोटो  : फाइल फोटो 

अलवर , 03 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

अलवर की कठूमर सीट पर दशकों तक राज करने वाले पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का रविवार सुबह जयपुर के SMS अस्पताल में निधन हो गया। 73 वर्षीय बैरवा पिछले 20 अप्रैल से अस्पताल में भर्ती थे और गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके जाने से न केवल कठूमर, बल्कि पूरे राजस्थान के दलित और वंचित समाज ने अपना एक प्रखर नेता खो दिया है।

SMS अस्पताल में ली अंतिम सांस:-
बाबूलाल बैरवा का स्वास्थ्य पिछले काफी समय से खराब चल रहा था। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद 3 मई की सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही जयपुर से लेकर अलवर तक राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

महाराजा कॉलेज से विधानसभा तक:-
5 नवंबर 1953 को अलवर के रोनीजाथान (कठूमर) में जन्मे बाबूलाल बैरवा ने अपनी शुरुआती शिक्षा के बाद जयपुर के प्रसिद्ध महाराजा कॉलेज से स्नातक पूर्व (B.Sc. प्रथम वर्ष) की पढ़ाई की। उनकी जमीनी समझ ने उन्हें बहुत कम उम्र में ही राजनीति की ओर आकर्षित कर लिया था। उनके परिवार में पत्नी श्रीमती राजन्ती देवी, तीन पुत्र और एक पुत्री हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit