भीलवाड़ा UIT सचिव ललित गोयल APO : संयुक्त शासन सचिव ने जारी किया आदेश, APO करने के पीछे प्रशासनिक कारणों का दिया हवाला

फोटो  : फाइल फोटो 

भीलवाड़ा, 03 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

भीलवाड़ा यूआईटी सेक्रेटरी ललित गोयल को रविवार को APO कर दिया गया। रविवार दोपहर को राजस्थान सरकार के संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने आदेश जारी किया। इसके तहत ललित गोयल सचिव नगर विकास न्यास भीलवाड़ा को प्रशासनिक कारणों के चलते आगामी आदेशों तक पदस्थापना आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया।

जारी आदेश के अनुसार,  APO करने के पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है। जानकारी के अनुसार, APO करने के पीछे लगातार मिल रही शिकायतें और नेहरू विहार प्रोजेक्ट में गड़बड़ी का पाया जाना है।

यूआईटी के नेहरू विहार प्रोजेक्ट में 8306 वर्ग मीटर जमीन के गलत आवंटन की शिकायत की गई थी। आरोप के मुताबित, प्रोजेक्ट ठेकेदार को आवंटित होने वाली जमीन मिलीभगत कर किसी अन्य शेयर होल्डर को दे दी गई । इसके साथ बीते कुछ महीनों से UIT भीलवाड़ा का कामकाज विवादों में चल रहा था।

अब जब मामला सरकार तक पहुंचा तो यह कड़ा एक्शन लिया गया है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit