पत्नी से परेशान राजस्थान के जज ने किया सुसाइड : रोते-बिलखते जज के पिता ने जवान बेटे की चिता को दी मुखाग्नि, पत्नी और बच्चे अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे

फोटो  : फाइल फोटो 

अलवर, 03 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

दिल्ली में सुसाइड करने वाले जज अमन कुमार शर्मा (30) का अलवर की 'तीज की श्मशान' में गमगीन माहौल के बीच अमन का अंतिम संस्कार किया गया। रोते-बिलखते पिता प्रेम कुमार शर्मा ने अपने जवान बेटे की चिता को मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार में अमन की पत्नी और उनके दोनों बच्चे (एक 2 साल का और दूसरा 5 महीने का) शामिल नहीं हुए। परिजनों के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद अमन की पत्नी दोनों बच्चों को लेकर घर से चली गईं। अमन के अंतिम संस्कार में दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान कैडर के कई वरिष्ठ जज और अधिवक्ता शामिल होने पहुंचे।

बता दे कि अलवर शहर के हसन खां मेवात नगर निवासी जज अमन कुमार दिल्ली के कोर्ट में तैनात थे। उनकी पत्नी भी जज हैं। जज अमन कुमार दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में पत्नी के साथ रहते थे। उनके दो बच्चे हैं।

परिजनों ने अमन कुमार की साली पर गृह क्लेश बढ़ाने के आरोप लगाए हैं। जज की साली जम्मू-कश्मीर कैडर में IAS अफसर है।

कानूनी कार्रवाई की मांग :-

अमन शर्मा ने साल 2018 में सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे से कानून की डिग्री ली थी और 19 जून, 2021 को वे दिल्ली न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे। अक्टूबर 2025 से वे कड़कड़डूमा कोर्ट में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

अमन के रिश्तेदारों और पड़ोसियों का कहना है कि शादी के बाद से ही अमन की पत्नी अलवर बहुत कम आती थीं। कुछ महीने पहले उनकी डिलीवरी भी अलवर के एक निजी अस्पताल में हुई थी, लेकिन दोनों के बीच विवाद कभी शांत नहीं हुआ।

अमन के परिजनों ने इस मामले में पुलिस से निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली पुलिस ने अमन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि अब तक किसी बड़ी साजिश के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन घरेलू विवाद और आत्महत्या के उकसावे सहित सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit