वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में NEET एग्जाम शांतिपूर्ण सम्पन्न : नीमकाथाना - पाटन के 14 सेंटर्स पर हुई आयोजित, एग्जाम के बाद शहर में लगी तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 03 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में NEET 2026 शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गई। एग्जाम समाप्त होते ही शहर में करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। शाम 5:15 बजे एग्जाम समाप्त होने के बाद कैंडीडेट  और उनके पेरेंट्स बड़ी संख्या में अपने-अपने वाहनों के साथ सड़कों पर निकल पड़े, जिससे मुख्य मार्गों पर जाम लग गया।

बता दे कि नीमकाथाना क्षेत्र के कुल 14 सेंटर्स पर एग्जाम आयोजित हुई । जिनमे 4128 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें नीमकाथाना के 12 केंद्रों पर 3648 और पाटन के 2 केंद्रों पर 480 परीक्षार्थी शामिल थे।

वाहनों की लंबी कतार लगी :-
शहर के पांच परीक्षा केंद्र - खेतड़ी मोड़ स्थित जमना देवी बालिका स्कूल, एसएनकेपी कॉलेज, गजानंद मोदी स्कूल, गर्ल्स कॉलेज और नारायणी देवी स्कूल—मुख्य सड़क पर होने के कारण वाहनों की कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। जिससे वाहन चालको को परेशानी का सामना करना पड़ा ।
Image

ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा
जाम की स्थिति को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला और सीकर-उदयपुरवाटी-जयपुर मार्ग पर जाने वाले वाहनों को खेतड़ी मोड़ से बाईपास की ओर डायवर्ट किया। डायवर्जन के बाद धीरे-धीरे यातायात सुचारु हो पाया।
Image

रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़ :-
एग्जाम से छूटने के बाद कैंडीडेट और उनके पेरेंट्स ने रोडवेज बस स्टैंड सहित निजी बस स्टेंड का रुख किया । जिससे यहाँ भारी भीड़ देखने को मिली। कई कैंडीडेट शाहपुरा रोड और खेतड़ी मोड़ पर बसों का इंतजार करते नजर आए, जिससे वहां भी कुछ समय के लिए अव्यवस्था का माहौल बना रहा।
Image
इससे पहले सघन जांच के बाद कैंडीडेट को सेंटर्स में एंट्री दी गई । कैंडिडेट को पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति थी, जबकि मोबाइल फोन, घड़ी, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित थे। ड्रेस कोड के तहत आधी बाजू की शर्ट या टी-शर्ट पहनना अनिवार्य था। सुरक्षा कर्मियों ने छात्राओं की बालियां, चेन, घड़ी, स्टाइलिस्ट चप्पल और राखियां उतरवाईं। प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच और फ्रिस्किंग की गई, जिसके लिए विशेष कर्मियों को तैनात किया गया था।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit