फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 03 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी रविवार को खाटूश्यामजी पहुँचीं, जहाँ उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर देश एवं प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।
मंदिर परिसर में सेवक परिवार के प्रताप सिंह चौहान और नरेंद्र सिंह चौहान ने उपमुख्यमंत्री को श्याम बाबा का बागा ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विकास कार्यो का निरीक्षण :-
दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री ने खाटूश्यामजी में स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत 52 बीघा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, कथा पांडाल सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया कि विकास कार्यों की समीक्षा की गई है तथा जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी प्राप्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि खाटूधाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर खंडेला विधायक सुभाष मील, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, गजानंद कुमावत, जितेन्द्र सिंह कारंगा, ममता मुडोतिया, राजेश चेजारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment