फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 04 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है । रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल गया है। भाजपा 192 और टीएमसी 80 सीटों पर आगे चल रही है। बंगाल की एक सीट (फालता) पर 21 मई को फिर से चुनाव होगा। जहां हिंसा के आरोपों के चलते चुनाव आयोग ने चुनाव रद्द कर दिया था ।
पश्चिम बंगाल में रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलने पर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है । मदन राठौर ने कहा, "बंगाल में ममता बनर्जी के शासन से जनता त्रस्त, परेशान थी। वहां तुष्टीकरण की पराकाष्ठा थी और पूरे बंगाल में शरिया कानून चल रहा था। लूट-खसोट चल रही थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि TMC के कार्यकर्ता वहां वसूली करते थे, जनता को परेशान करते थे। ममता बनर्जी सरकार के अधिकारियों ने खुलेआम लोगों को छूट दे रखी थी। निश्चित रूप से ममता बनर्जी का शासन समाप्त होगा और वहां भाजपा का शासन होगा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment