अलवर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : PWD का एईएन रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार, पेट्रोल पंप की मंजूरी के लिए 1 लाख मांगे, 25 हजार रुपए लेते पकड़ा गया,

फोटो  : फाइल फोटो 

अलवर , 04 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

एसीबी ने सोमवार को अलवर में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एईएन को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जयपुर एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर अलवर प्रथम की टीम ने की है।

एसीबी ने एईएन कृष्ण अवतार को अपने निवास स्थान स्कीम-8 से गिरफ्तार किया है। एईएन कृष्ण अवतार ने पेट्रोल पंप की NOC देने के एवज में एक लाख रुपए मांगे थे। एईएन कृष्ण अवतार को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए ACB ने गिरफ्तार किया। एईएन के रिटायरमेंट में केवल 6 महीने बचे हैं।

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भतीजे को लक्ष्मणगढ़ रोड, स्टेट हाईवे-44 पर ग्राम बरखेड़ा में एचपीसीएल (HPCL) कंपनी का पेट्रोल पंप खोलने के लिए एलओआई (LOI) जारी हुई थी। इस पेट्रोल पंप को स्थापित करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग से एनओसी (NOC) लेनी जरूरी थी।

इसी एनओसी को जारी करने के नाम पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय में तैनात अधिशासी अभियंता कृष्ण अवतार गुप्ता परिवादी को चक्कर कटवा रहे थे और बदले में 40,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर उसे परेशान कर रहे थे।

एसीबी ने बिछाया जाल :-

एईएन कृष्ण अवतार ने परिवादी से 1 लाख रुपए मांगे। काफी कोशिश करने पर 35 हजार रुपए लेने पर अड़ा रहा। तब परिवादी ने एसीबी को शिकायत की। इसके बाद एसीबी ने आरोपी एक्सईएन को ट्रैप करने का जाल बिछाया।

परिवादी ने एक्सईएन को पहले 1 मई को 10 हजार रुपए दिए। इसकी पुष्टि होने के बाद बाकी के 25 हजार रुपए 3 मई को घर भिजवाने को कहा। जब लंच का समय हुआ तो एईएन स्कीम-8 के आवास आया। यहां आने पर परिवारदी ने एईएन को 25 हजार रुपए दिए। तब एसीबी ने उसे अरेस्ट कर लिया।

एसीबी की कार्रवाई जारी:-

फिलहाल आरोपी इंजीनियर से पूछताछ की जा रही है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit