वीडियो न्यूज़ : भाजपा की जीत पर नीमकाथाना में जश्न : भाजपा नेत्री सामोता बोली - पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हुआ

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 04 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

आसाम - बंगाल सहित अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर नीमकाथाना में भाजपा ने जश्न मनाया। भाजपा नेत्री वीरांगना कविता सामोता के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। 

वीरांगना सामोता ने बताया कि आज हमने हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में भगवा फराया है। इसके साथ आसाम सहित अन्य राज्यों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

इसी उपलक्ष्य में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया है। इस से सभी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी है। उन्होंने बताया कि आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना भी पूरा हुआ है। यह एक भावुक और ऐतिहासिक जीत है।

इस दौरान बबलू कटारिया, पवन कुमार, बबलू लोचिब, हरिनारायण, पूजा देवी, बरजी देवी, सरस्वती देवी, बबीता देवी, गुलाब देवी सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit