वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में अंधड़ के साथ बारिश : लोगो को गर्मी से मिली राहत , हल्की बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, लगे कचरे के ढेर

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 05 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में बारिश से लोगो को गर्मी से राहत मिली है । बीती रात को शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। इससे मौसम में बदलाव आया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। रात करीब 9 बजे अंधड़ शुरू हुआ, जो लगभग 01:15 बजे तक चला।

क्षेत्र में करीब 3 से चार घंटे तक बारिश जारी रही। तेज हवाओं के कारण ग्रामीण इलाकों में खेतों में कई पेड़ गिर गए। बारिश के चलते शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। कुछ स्थानों पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हुआ।

बारिश से रेलवे बुगदा सहित निचले इलाको में पानी भर गया । जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा । सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चो को स्कूल जाने में हुई ।

सफाई व्यवस्था की खुली पोल:-
हल्की बारिश ने सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल दी । बारिश की वजह से जगह जगह नालियां अवरूद्ध हो गई । जिससे नालियों का पानी सड़कों पर आ गई । कई जगह तो नालियों का पानी घरों में चला गया ।

मौसम विभाग के मुताबिक, नीमकाथाना क्षेत्र में अगले तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। इससे बीच-बीच में गर्मी से राहत मिल सकती है।

तापमान में गिरावट :-
आंधी और  बारिश से पारा एक दिन में 5 से 8 डिग्री तक गिर गया। जयपुर, अलवर, सीकर, पिलानी समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान सोमवार को 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit