फोटो : फाइल फोटो
कोलकाता, 05 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 206 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। यह पहली बार होगा जब भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी। इस बीच बंगाल भाजपा अध्यक्ष की ओर से शपथ ग्रहण की तारीखों को लेकर एक बयान सामने आया है। जिसमे उन्होंने कहा है कि बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के मुताबिक नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को होगा। इसी दिन रवींद्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती है। दरअसल बांग्ला कैलेंडर के मुताबिक यह तिथि 25 वैशाख को होती है। जो आमतौर पर मई के दूसरे हफ्ते में पड़ती है।
शपथग्रहण में कौन-कौन आएगा और मुख्यमंत्री कौन होगा, अभी इनका खुलासा नहीं हुआ है। हालंकि मुख्यमंत्री की रेस में सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे है । जिन्होंने बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया है । इसके साथ ही बंगाल में महिला मुख्यमंत्री की भी चर्चा है ।
बता दे कि भाजपा ने बंगाल में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि TMC 80 सीटों तक सिमट गई है।
मतदाताओं का आभार :-
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि मैं बंगाल के मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मेहनत और रणनीति हम सबके लिए सीख है। अमित शाह की माइक्रो मैनेजमेंट और पूरे संगठन के समन्वय की वजह से यह जीत मिली है।
बंगाल के भाजपा कार्यकर्ता अलग ही स्तर के हैं। उन्होंने इस दिन को देखने के लिए बहुत संघर्ष किया। 2 मुस्लिम और 300 से ज्यादा हिंदू कार्यकर्ताओं की जान गई, फिर भी बाकी कार्यकर्ता डटे रहे। मैं उन सभी को सलाम करता हूं, जिन्होंने बिना भोजन और सुरक्षा के भी लड़ाई जारी रखी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment