जयपुर में RTO इंस्पेक्टर की गुंडागर्दी : आरटीओ इंस्पेक्टर और गार्ड ने मिलकर ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर , 05 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में परिवहन विभाग के निरीक्षकों की गुंडागर्दी और वसूली से जुडी खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ताजा मामला राजधानी जयपुर के खोरा बीसल एरिया से सामने आया है।

खोरा बीसल एरिया में एक आरटीओ इंस्पेक्टर और उनके गार्ड ने मिलकर एक ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन आरोपी इंस्पेक्टर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

वायरल वीडियो :-

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरटीओ इंस्पेक्टर अनिल बसवाल और उनके साथ मौजूद गार्ड एक ट्रक ड्राइवर को घेरे हुए हैं। बहस के दौरान अचानक इंस्पेक्टर ड्राइवर की कॉलर पकड़ लेते हैं और उसे जमीन पर पटक देते हैं। इसके बाद ड्राइवर के साथ मारपीट करते है।

इंस्पेक्टर की सफाई :-

इंस्पेक्टर अनिल बसवाल का कहना है कि उन्होंने मारपीट नहीं की, बल्कि ड्राइवर ने उन पर पत्थर से हमला करने की कोशिश की थी। बसवाल के मुताबिक, ड्राइवर को केवल काबू में करने के लिए पकड़ा गया था। लेकिन वीडियो की तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं।

चूरू में हुआ था एक्शन :-

इस घटना ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ठीक एक महीने पहले चूरू जिले के सुजानगढ़ में ऐसी ही एक घटना हुई थी। वहां इंस्पेक्टर सुरेश बिश्नोई ने एक ट्रक ड्राइवर के चेहरे पर अपने सिर से हमला किया था, जिससे ड्राइवर की नाक से खून बहने लगा था। उस मामले में विभाग ने तत्परता दिखाते हुए सुरेश बिश्नोई को तुरंत सस्पेंड कर दिया था।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit