फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 05 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है । ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य नही होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । मामला भूदोली ग्राम पंचायत में भूदोली - आगवाड़ी रास्ते का है ।
स्थानीय निवासी महेंद्र मीना ने बताया कि करीब 700 मीटर रास्ते का निर्माण कार्य रोक दिया गया । जिसके पीछे तर्क दिया गया कि लोग निर्माण कार्य नही होने दे रहे । जो गलत है । उन्होंने लोगों का सहमति पत्र भी दिखाया ।
उन्होंने वर्त्तमान सरपंच ( प्रशासक ) को भी लोगों की तखलीफ़ समझने की अपील की । उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कौन कहता है कि रास्ते का विरोध है । उसे सामने लाया जाए ।
उन्होंने जल्द जल्द सड़क निर्माण कार्य करवाकर आमजन को इस परेशानी से निजात दिलवाने की मांग की है । उन्होंने कहा कि यह किसी एक का व्यक्तिगत मामला नही है बल्कि जनहित का मामला है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment