वीडियो लाइव : ममता बोली - मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी : चुनाव आयोग पर लगाया आरोप, कहा - हम हारे नहीं, हराया गया, शेर की तरह लड़ेंगे

फोटो  : फाइल फोटो 

कोलकाता , 05 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा बयान दिया है । उन्होंने कहा कि मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं, मैं राजभवन नहीं जाऊँगी इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी।

उन्होंने कहा कि अब, मैं यह भी कहना चाहती हूँ कि हम चुनाव नहीं हारे। यह हमें हराने की उनकी कोशिश है। आधिकारिक तौर पर, चुनाव आयोग के ज़रिए, वे हमें हरा सकते हैं, लेकिन नैतिक रूप से हम चुनाव जीत गए हैं।

काउंटिंग सेंटरों पर कब्जे का आरोप :-

ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने काउंटिंग सेंटरों पर कब्जा कर लिया था। मेरे साथ बदसलूकी की। उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं के साथ अत्याचार किया। ममता ने कहा कि पार्टी और इंडिया गठबंधन के नेता मेरे साथ हैं। हम फिर से उभरेंगे और शेर की तरह लड़ेंगे।

ममता ने आरोप लगाया कि पहले चरण की मतगणना के बाद, वे कहने लगे कि भाजपा को 195-200 सीटें मिल रही हैं। आपने फाइनल रिजल्ट का इंतज़ार नहीं किया। आपने 5-6 चरण का भी इंतज़ार नहीं किया। प्रेस मीडिया के साथ उस प्रचार के बाद, भाजपा पोलिंग स्टेशन के अंदर गई और उन्होंने लोगों, काउंटिंग एजेंट्स को पीटना शुरू कर दिया। जब मुझे पता चला कि सभी काउंटिंग एजेंट्स हटा लिए गए हैं, तो मैं लगभग 30,000 से आगे चल रही थी और लगभग 5 राउंड बाकी थे। हमें 32,000 से ज़्यादा मिलना चाहिए था। फिर BJP कैंडिडेट 200 CRPF जवानों और 200 बाहरी गुंडों के साथ अंदर गया, फिर उन्होंने हमारे लोगों को पीटा। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया और उन्होंने सारे फॉर्म छीन लिए।

कार रोकने का आरोप :-

उन्होंने आगे बताया कि जब मुझे पता चला, तो मैं वहां गई। उन्होंने मेरी कार रोक दी लेकिन मैंने दूसरा रास्ता लिया। जब मैं अंदर गई, तो CRPF ने मुझसे कहा कि मुझे जाने की इजाज़त नहीं है। मैंने कहा कि मैं एक उम्मीदवार हूं...फिर मैंने RO से शिकायत की कि सामान्य हालात होने तक मतगणना तुरंत रोक दी जाए। मैंने DEO को देखा। मुझे पता है कि वह 15 दिन पहले किसी को संदेश किया था कि 'काउंटिंग में खेला होगा'मैं कुछ मिनट के लिए अंदर गया। उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। उस समय CCTV बंद था

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit