भीलवाड़ा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : एसीबी को पीडब्ल्यूडी XEN की कार से मिला 4 लाख कैश, घर पर भी तलाशी जारी

फोटो  : फाइल फोटो 

भीलवाड़ा , 05 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

भीलवाड़ा में एसीबी ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए PWD XEN को पकड़ा है । पुलिस ने शाहपुरा का XEN शहजाद खान और उसके एक साथी को डिटेन किया है।

दरसल एसीबी को बड़ी मात्रा में अवैध राशि के ट्रांसपोर्टेशन की सूचना मिली थी। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय के पास घेराबंदी कर एक कार रुकवाया और इसकी तलाशी ली। इस कार में PWD शाहपुरा का XEN शहजाद खान और एक अन्य व्यक्ति मौजूद था।

कार की तलाशी के दौरान 4 लाख कैश बरामद हुआ। टीम ने इस कैश को जब्त किया है साथ इस राशि से संबंधित पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, एसीबी ने शहजाद खान के जहाजपुर स्थित मकान की भी तलाशी शुरू की है। ये राशि किसकी है और कहां ले गई जा रही थी फिलहाल इसका पता नहीं लग पाया है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit