फोटो : फाइल फोटो
चेन्नई , 05 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
तमिलनाडु में विजय थलापति की पार्टी TVK, कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना सकती है । TVK प्रमुख विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से समर्थन मांगा है।
बता दे कि तमिलनाडु में किसी को बहुमत (118 सीट) नहीं मिला है । विजय की पार्टी TVK 108 सीटों के साथ सिंगल लार्जेस्ट पार्टी है, लेकिन बहुमत से 10 सीटें कम। वहीं स्टालिन की DMK को 59 सीट और BJP के साथ गठबंधन वाली AIADMK को 47 सीटों पर जीत मिली।
INC से मांगा समर्थन :-
कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि TVK प्रमुख विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए INC से समर्थन मांगा है। INC का साफ़ मानना है कि तमिलनाडु में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए जनादेश है, जो संविधान की पूरी तरह से रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि INC का दृढ़ निश्चय है कि भाजपा और उसके प्रतिनिधि किसी भी तरह से तमिलनाडु की सरकार न चलाएं। इसलिए, कांग्रेस नेतृत्व ने TNCC को चुनावी नतीजों में राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विजय की अपील पर आखिरी फैसला लेने का निर्देश दिया है।
दरअसल, राहुल गांधी और विजय के बीच अच्छे दोस्ताना रिश्ते बताए जाते हैं। विजय की चर्चित फिल्म 'जन नायगन' को सेंसर बोर्ड से मंजूरी न मिलने पर जनवरी 2026 में इसके रिलीज पर रोक लग गई थी। तब राहुल मूवी के समर्थन में उतर आए।
उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'मोदी जी आप तमिल लोगों की आवाज दबाने में कभी सफल नहीं होंगे।' TVK ने तुरंत बयान जारी करके राहुल के इस बयान को 'फ्रेंडली' बताया था।
तीन दल DMK अलायंस छोड़कर TVK को समर्थन दे सकते है । अगर ऐसा होता है तो TVK की 108 + कांग्रेस की 5 + CPI की 2 + IUML की 2 सीटें मिलाकर कुल 117 का आंकड़ा हासिल हो जाएगा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment