फोटो : फाइल फोटो
बीकानेर , 06 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
बीकानेर कलेक्ट्रेट ऑफिस को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें 16 बम ऑफिस में रखने का दावा किया गया। बम की सूचना पर हडकंप मच गया ।
तुरंत पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
एसपी भी पहुंचे कलेक्ट्रेट :-
एसपी मृदुल कच्छावा भी कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे। इसके साथ ही अन्य अधिकारी और रेस्क्यू टीमें भी मौके पर पहुंची। एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि एसओपी के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल बम निरोधक दस्ते और अन्य एजेंसियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर की गहन जांच की जा रही है।
कलेक्टर निशांत जैन ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। एक एक कमरे में पहुंचकर बम विरोधी दस्ता छानबीन कर रहा है। अब तक पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन इसके बाद भी चप्पा चप्पा छाना जा रहा है।
पहले भी मिली धमकी :-
इससे पहले बीकानेर के कोर्ट परिसर और मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। अदालत में तो दो बार बम से उड़ाने की धमकी दी गई हालांकि इसके बाद वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment