फोटो : फाइल फोटो
चेन्नई , 06 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी तो बन गई है । TVK ने सरकार बनाने के प्रयास भी तेज कर दिए है। हालंकि उनकी पार्टी बहुमत से दूर है । सरकार बनाने के लिए 118 विधायक चाहिए।
इसके साथ पार्टी प्रमुख विजय दो सीटों से चुनाव जीते हैं, इसलिए एक सीट छोड़नी होगी, यानी TVK के पास 107 सीटें ही रहेंगी। कुल सीटें 233 हो जाएंगी, लेकिन बहुमत साबित करने का आंकड़ा 118 ही रहेगा। ऐसे में TVK को 11 विधायक और चाहिए।
कांग्रेस का समर्थन :-
कांग्रेस पार्टी ने TVK को समर्थन का ऐलान किया है, पार्टी निकाय चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव साथ लड़ेगी। कांग्रेस के तमिलनाडु में 5 विधायक है। बाकी 6 विधायकों के लिए VCK, CPI और CPM से बात हो रही है। तीनों पार्टियों के पास 2-2 विधायक हैं।
सूत्रों के मुताबित, कांग्रेस को 2 और बाकी पार्टियों के 3-4 मंत्री पद दिए जा सकते हैं। विजय गठबंधन सरकार चलाने पर सहमत हैं, इसलिए कोई अड़चन नहीं आएगी। कांग्रेस के समर्थन के बाद अब 6 विधायकों के समर्थन की जरूरत है ।
इसकी जिम्मेदारी विजय ने अपने सबसे करीबी सलाहकार एसए चंद्र को दी है। समर्थन देने वाली पार्टियों को कौन से मंत्रालय दिए जाएंगे, इस पर भी बात होने लगी है।
विधायकों को तोडा जाएगा :-
सूत्रों के मुताबित, TVK के नेता AIADMK के नेताओं से बात कर रहे हैं। पहले पार्टी चीफ पलानीस्वामी को मना रहे हैं। वे राजी नहीं हुए तो विधायकों से बात करेंगे। AIADMK से विधायक तोड़ने की भी कोशिश की जा सकती है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment