कॉमेडियन पंकू उर्फ़ पंकज पहुंचे एसपी ऑफिस : पंकज सोनी ने सीकर एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कल रात वीडियो में पंकू फूट-फूटकर रो रहे थे, ये है मामला

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 06 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

शेखावाटी क्षेत्र प्रसिद्द कॉमेडियन 'पंकू-बन्नू' के बीच तकरार की खबरे सामने आ रही है । तकरार भी छोटा मोटा नही बल्कि पंकू का परिवार सहित जीवन खतरे में। इससे जुड़ा मंगलवार की रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पंकज सोनी उर्फ पंकू फूट-फूटकर रो रहे थे।

पंकू के गंभीर आरोप :-

पंकज सोनी बुधवार को अपने समर्थकों के साथ सीकर एसपी प्रवीण नूनावत के पास शिकायत । पंकज का आरोप है कि 5 मई की रात करीब 8 बजे पुलिस बिना किसी वारंट या नोटिस के उनके घर में घुसी। उस वक्त घर पर पंकू के माता-पिता और मामी मौजूद थे।

पंकज ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ 'अपराधियों' जैसा व्यवहार किया। पंकू ने दावा किया कि पुलिस ने घर की सुरक्षा के लिए लगे कैमरे जबरन निकाल दिए और उन्हें घर खाली करने की धमकी दी।

एसपी ऑफिस में समर्थकों का रेला :-

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जब पंकू एसपी ऑफिस पहुंचे, तो उनके साथ समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद थी। स्थिति को देखते हुए प्रशासन को आरएसी (RAC) के जवानों को तैनात करना पड़ा। पंकू ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

जमीन 'कागज' :-

जानकारी के अनुसार इस पुरे विवाद की शुरुआत 2019 में शुरू हुई पंकू और बन्नू (बनवारीलाल गोस्वामी) की अटूट दोस्ती थी । जिसके चलते दोनों ने मिलकर गाड़ोदा गांव में जमीन और गाड़ी खरीदी थी। दोनों के परिवार अगल-बगल रहते थे।

पंकज ने भावुक होते हुए कहा, "दोस्ती में मैंने घर की रजिस्ट्री अपने नाम नहीं करवाई। मुझे क्या पता था कि जिस पर मैं भरोसा कर रहा हूं, वही कल इसे हथियार बनाएगा।"

बिजली का बिल और वीडियो: -

पंकू के मुताबित, उसके पास फिलहाल घर पर अपना हक जताने के लिए बिजली का बिल और पुराने वीडियो ही एकमात्र सबूत हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit