फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना , 06 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में खेतड़ी मोड़ और शाहपुरा रोड़ पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान अतिक्रमण हटाने में भेदभाव के आरोप लगे है । नीमकाथाना के पूर्व विधायक और कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने कहा कि अगर किसी के साथ भेदभाव हुआ तो कांग्रेस आन्दोलन करेगी ।
दरसल बुधवार को नीमकाथाना में पूर्व विधायक और कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने मामले को लेकर प्रेस वार्ता बुलाई । उन्होंने कहा कि मामले में खेतड़ी मोड़ से काफी संख्या में लोग आए और कहा कि प्रशासन हमसे कह रहा है कि खुद तोड़ लो नही हम तोड़ेंगे , जबकि शाहपुरा रोड पर धनाढ्य लोग रहते है, जिनको बचाया जा रहा है ।
सबके साथ इंसाफ हो :-
पूर्व विधायक ने कहा कि सड़क चौडीकरण अच्छा कार्य है । इससे शहर सुन्दर होगा । लेकिन इसमें भेदभाव नही होना चाहिए । अमीर - गरीब के आधार पर जगह लेने का जो खेल चल रहा है । वह रुकना चाहिए ।
उन्होंने आरोप लगाया कि धनाढ्य लोगों ने प्रशासन को खरीद लिया है । किसानों और गरीबो की जगह पर तो आप 80 फीट जगह ले रहे है , जबकि जहां धनाढ्य है वहां 40 फीट ही । यह भेदभाव हम नही हिने देंगे । सभी जगह बराबर जगह ली जाए ।
पेड़ क्यों काटे :-
खंडेलवाल ने कहा कि जब शाहपुरा रोड पर इसी पर सड़क बनानी थी तो 82 फीट मानकर सैकड़ो पेड़ क्यों काटे गये । आज हालात ये है कि छांव के लिए एक भी पेड़ नही है । लोग गर्मी में खड़े होकर वाहनों का इन्तजार कर रहे है ।
अमीरों के कॉम्पलेक्स बचा रहे :-
पूर्व विधायक के कार्यालय पहुंची महिलाओं ने कहा कि हमे डराया धमकाया और मानसिक दबाव बनाया जा रहा है कि अपने मकानों को खुद तोड़ लो नही तो प्रशासन तोड़ेगा। हम सभी मिलकर रात भर से पट्टियाँ हटा रहे है । लेकिन अमीरों के कॉम्प्लेक्स बचाने के लिए शाहपुरा रोड़ को बिल्कुल भी नही छेड़ा जा रहा है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment