एसीबी ने पूर्व पीएचईडी मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार किया : 960 करोड़ के टेंडर घोटाले में मंत्री पद के दुरुपयोग और रिश्वत लेने के आरोप, आज ही जोशी की शादी की सालगिरह भी

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 07 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

एसीबी की टीम ने जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में पूर्व पीएचईडी मंत्री महेश जोशी को उनके जयपुर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। जल जीवन मिशन (JJM) में हुए करीब 900 करोड़ रुपए के घोटाले में एसीबी की SIT ने यह कार्रवाई की है। आज ही जोशी की शादी की सालगिरह भी है।

डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि एसीबी SIT सुबह करीब साढ़े चार बजे सैन कॉलोनी, पावर हाउस रोड, जयपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गई थी। यहां महेश जोशी को उनके आवास से पकड़ा गया।

सुबह करीब 10 बजे जयपुरिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया। मेडिकल टेस्ट के बाद महेश जोशी को एक बार फिर एसीबी मुख्यालय लाया गया है। यहां से दोपहर करीब 12:30 बजे उन्हें एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

"मै निर्दोष हूँ" :-

मीडिया से बात करते हुए जोशी ने कहा कि मैं निर्दोष हूं, मेरी कोई गलती नहीं। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। यदि मैं खुद को निर्दोष साबित नहीं कर सका तो कुछ ऐसा करूंगा कि किसी को मुझसे कोई शिकायत नहीं होगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit