बिहार में कैबिनेट का विस्तार : निशांत कुमार सहित 32 विधायकों ने गांधी मैदान में मंत्री पद की ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने

फोटो  : फाइल फोटो 

पटना , 07 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

बिहार की सम्राट सरकार का गुरुवार को कैबिनेट का विस्तार किया गया। इस दौरान श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जायसवाल, निशांत कुमार और लेशी सिंह ने बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।

इस दौरान एक साथ 5-5 विधायकों शपथ ली। राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह (टाइगर) और अशोक चौधरी ने भी मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली

पहली बार में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह, और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली। निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने हैं।

इस दौरान कुल 32 विधायकों ने गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ ली। इनमें बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, LJP(R)-2, HAM और RLM से एक-एक मंत्री हैं।

पीएम मोदी शामिल :-

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए हैं। उनका पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो हुआ। मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit