फोटो : फाइल फोटो
खेतड़ी , 07 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
खेतड़ी थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई गुरुवार को की गई थी ।
मामले का खुलासा 30 अप्रैल को उस समय हुआ, जब करोल बाजार निवासी संजय कुमार शर्मा ने खेतड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि वह अपने बंद मकानों को देखने पहुंचे तो मकानों के दरवाजे खुले मिले। अंदर जाकर देखा तो घर से एलईडी टीवी, चांदी के सिक्के, कूलर किट मोटर, नए-पुराने बर्तन, चांदी की पायजेब और नकदी सहित कई सामान गायब थे।
कस्बे में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने विशेष टीम का गठन किया। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी मोहनलाल को सौंपा गया।
जांच टीम में खेतड़ी थाने में पहले तैनात रह चुके कांस्टेबल राजवीर सिंह और हेड कांस्टेबल चौखाराम को भी शामिल किया गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment