फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 07 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना शहर के शाहपुरा - चिड़ावा रोड पर सड़क निर्माण कार्य के चलते 8 मई यानि कल से 18 मई तक यातायात डायवर्ट रहेगा। वाहन चालको को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ेगा ।
यातायात डायवर्ट के संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग नीमकाथाना के ईओ मंगलचंद ने उपखंड अधिकारी राजवीर सिंह यादव को पत्र भेजकर मार्ग बंद करने की अनुमति और ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की अनुमति मांगी है।
सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित :-
ईओ मंगलचंद ने बताया कि शाहपुरा - चिड़ावा रोड पर एस.एल.एस. 77 होटल कान्हा से पूंछावाली तिराहा (राणासर रोड) तक सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित है। भारी यातायात के कारण निर्माण कार्य में बाधा आ रही है, जिसके चलते उक्त मार्ग पर डायवर्जन लागू किया जाएगा।
आमजन से अपील :-
विभाग ने प्रशासन से निर्माण कार्य अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक सहयोग मांगा है। वहीं, वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है, ताकि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment