फोटो : फाइल फोटो
कोलकाता , 08 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता पहुंचे है । शाह को पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, आज विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
कोलकाता के नोवोटेल होटल में आज दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक आयोजित होगी । बैठक में अमित शाह सभी विधायको से उनकी राय जानेंगे । हालंकि यह सिर्फ एक औपचारिकता मात्र है ।
माना जा रहा है कि बैठक में विधायक दल के नेता और नए मुख्यमंत्री का ऐलान किया जा सकता है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। सीएम बनने की रेस में सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे हैं। हालंकि अन्य के आलावा महिला सीएम का नाम भी चर्चा में है ।
सीएम ममता को हराया :-
सुवेंदु ने सीएम ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। सुवेंदु नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आए। BJP ने 294 में से 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment