फोटो : फाइल फोटो
अजमेर , 08 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राज्य सरकार की सिफारिश के बाद उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द कर दिया है। यह परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जाएगी। इस संबंध में विस्तृृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जारी होगी। यह भर्ती 859 पदों के लिए ही होगी।
आयोग अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने बताया कि दोबारा होने वाली परीक्षा में सिर्फ 3 लाख 83 हजार 097 अभ्यर्थी बैठ सकेंगे। ये वो अभ्यर्थी हैं, जो पहले (13 से 15 सितंबर 2021 तक) आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में शामिल हुए थे।
नए आवेदकों को इसमें अवसर नहीं दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सितंबर 2026 में होना संभावित है।
16 मई से शुरू होगी आवेदन संशोधन प्रक्रिया :-
अभ्यर्थियों को उनके पूर्व में भरे गए आवेदन पत्रों में आवश्यक सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया जा रहा है। संशोधन की प्रक्रिया 16 मई 2026 से 30 मई 2026 तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी निम्नलिखित जानकारियों में बदलाव कर सकेंगे। जैसे कि मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और पत्राचार का पता।
भर्ती आवेदन में संशोधन के लिए OTR और KYC अनिवार्य :-
अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) में KYC (केवाईसी) प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य होगा। आयोग के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी ने अपनी एसएसओ आईडी बदल ली है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। वे 'फैच एप्लिकेशन फॉर्म' विकल्प के जरिए अपना पुराना डेटा नई प्रोफाइल में ट्रांसफर कर सकते हैं। केवाईसी पूरी होने पर आपकी लाइव फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान अपने आप अपडेट हो जाएंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment