फोटो : फाइल फोटो
कोलकाता, 08 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी नए मुख्यमंत्री होंगे। सुवेंदु को कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया।
सुवेंदु अधिकारी कल सुबह करीब 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
शाह ने माला पहनाई :-
सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप निर्वाचित घोषित करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने उनको माला पहनाई और गले लगाया।
बता दे कि सुवेंदु ने सीएम ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अभी कुछ समय पहले ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। 8 प्रस्ताव और समर्थन मिले हैं सभी में एक ही नाम मिला है। मैं सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं।
विधायक दल की बैठक से पहले शाह कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचे, जहां शाह ने दर्शन और पूजा-अर्चना की । प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर कोलकाता में हुगली नदी के तट पर स्थित है ।
हम लगातार अपडेट कर रहे है
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment