एक्टर विजय होंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री : TVK चीफ ने राज्यपाल को 118 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा, सरकार बनाने की मिली मंजूरी, कल शपथ संभव

फोटो  : फाइल फोटो 

चेन्नई , 08 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

TVK चीफ और एक्टर विजय ने शुक्रवार को तीसरी बार गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने राज्यपाल को TVK, कांग्रेस, CPI, CPI(M) और VCK के कुल 118 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विजय को सरकार बनाने की मंजूरी दे दी है। विजय कल मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनके साथ और कौन शपथ लेगा, इसकी अभी जानकारी सामने नही आई है

विजय की माँ चेन्नई पहुंची :-

TVK प्रमुख विजय की माँ शोभा चंद्रशेखर, चेन्नई स्थित अपने आवास पहुंची। संभावना है कि अभिनेता और पार्टी प्रमुख विजय कल राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 234 में से 108 सीटें जीती हैं। इनमें दो सीटों पर विजय जीते हैं। उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। ऐसे में कुल विधायक 107 हैं। कांग्रेस के 5 और CPI, CPI(M), VCK के 2-2 विधायकों के समर्थन से TVK ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है।

इससे पहले विजय ने 6 और 7 मई को भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन राज्यपाल ने कहा कि 118 विधायकों का समर्थन दिखाए बिना वे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर सकते।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit