फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 08 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना शहर में स्टेट हाई वे 13 माकड़ी फ़ाटक से सिरोही नदी तक फोरलेन सड़क निर्माण चौड़ाई में भेदभाव का मामला तुल पकड़ता जा रहा है । भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी तहसील कमेटी ने शुक्रवार को इस भेदभाव को रोकने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया है ।
माकपा तहसील सचिव कामरेड गोपाल सैनी ने बताया कि नीमकाथाना शहर के बीच से निकलने वाले शाहपुरा - चिड़ावा एस एच 13 पर सरकार ने 2022-23 में माकड़ी रेलवे फाटक से सिरोही नदी बाईपास तक सड़क फोरलेन की मंजूरी दी थी। 15 अक्टूबर 2023 को 18.47 करोड रुपए का वर्क आर्डर जारी किया गया था। सड़क निर्माण के लिए 6 मार्च 2025 को 181 पेड़ काटे थे। वही खेतड़ी मोड़ से सिरोही नदी तक सीमांकन व अतिक्रमण चिन्हित की प्रक्रिया शुरू की गई थी ।
उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका, और रेवेन्यू विभाग के अफसरो की टीम ने अतिक्रमणों को चिन्हीकरण व सीमांकन किया था। पीडब्ल्यूडी ने सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमण को चिन्हित कर निशान लगाए थे । बीते ढाई साल से सड़क निर्माण अटका होने से लोग गड्ढों भरी सड़कों पर चलने को मजबूर थे । गड्ढों में गिरने से कई लोग चोटिल भी हुए लेकिन सड़क में कोई सुधार नहीं हुआ ।
सैनी ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण चिह्नित होने के बाद भी नहीं हटा रहा है जबकि खेतड़ी मोड पर दलित व गरीब वर्ग के लोगों के निर्माण को हटाने के लिए लगातार चेतावनी और धमकियां दे रहा है । दहशत के कारण लोग खुद ही निर्माण तोड़ रहे हैं ।
कई जगह सड़क 35 फीट ही चौड़ी :-
उन्होंने आरोप लगाया कि खेतड़ी मोड़ से आरओबी तक मौके पर मौजूद चौड़ाई में ही सड़क निर्माण करवाया जा रहा है । खेतड़ी मोड़ से आरओबी तक कई जगह पर तो सड़क मुश्किल से 35 फीट चौड़ी है । जबकि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने 84 फिट करने की योजना बनाई थी, क्योंकि खेतड़ी मोड़ से आरओबी तक के हिस्से में ही ट्रैफिक संचालन में सबसे बड़ी परेशानी आती है । लेकिन पीडब्ल्यूडी ने मौजूदा सड़क निर्माण शुरू करवाया तो लोगों में काफी नाराजगी बढ़ गई है ।
भूमाफियाओं से मिलीभगत के आरोप :-
सैनी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका व प्रशासन ने भूमाफियाओं व कॉम्प्लेक्स मालिकों से मिलीभगत कर सड़क चौड़ाइकरण को अटकाने का काम किया है । इसलिए सरकार से मांग है कि सड़क चौड़ाई में भेदभाव किया गया तो भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी यह दोहरा व्यवहार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
माकपा ने कहना है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा समान रूप से काम नहीं किया गया तो माकपा आमजन को साथ देकर जन आंदोलन करेगी जिसका जिम्मेदार सरकार और प्रशासन होगा ।
ज्ञापन देने में कामरेड रोशन लाल गुर्जर, कॉमरेड विनय प्रकाश सैनी, कॉमरेड के एल संतोषी, कामरेड कैलाश सोनी, रामनिवास सैनी, अजय ढीलान, हरि सिंह सैनी, रामजीलाल सैनी आदि मौजूद थे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment