पत्नी ने पति पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत गंभीर : पति को मरा समझकर खुद फंदा लगाकर किया सुसाइड, जेठ को भेजा ऑडियो, भजन संध्या से लौटने के बाद हुआ विवाद

फोटो  : फाइल फोटो 

उदयपुर, 08 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

उदयपुर में पत्नी द्वारा अपने पति पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला करने का मामला सामने आया है । वही पति को मरा समझकर पत्नी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना गोगुंदा थाना क्षेत्र के मजावड़ी गांव में गुरुवार रात की है।

महिला ने सुसाइड से पहले पति के बड़े भाई यानि जेठ को एक ऑडियो भेजा। ऑडियो में महिला ने कहा कि मैं मरूंगी और मारूंगी, दादा अलविदा। मेरी मौत के बाद किसी को परेशान मत करना।

उधर, गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उमेश गमेती (24) और उसकी पत्नी दुर्गा गमेती (21) गुरुवार रात एक भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौटे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

कुल्हाड़ी से हमला :-

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दुर्गा ने कुल्हाड़ी उठाकर पति उमेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके कपड़े खून से लथपथ हो गए।

पति को मृत समझा :-

हमले के बाद दुर्गा ने उमेश को मृत समझ लिया और आवेश में आकर कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार दोपहर तक घर से किसी के बाहर नहीं निकलने पर जब पड़ोसियों ने देखा, तो महिला फंदे पर लटकी मिली और उमेश लहूलुहान हालत में पड़ा था।

परिजनों और ग्रामीणों की मदद से गंभीर घायल उमेश गमेती को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

पुलिस दवारा सुसाइड मैसेज के आधार पर मामले के विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit