फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 09 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वे पदभार संभालने के साथ ही सैन्य मामलों के विभाग (Department of Military Affairs) के सचिव की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
वर्तमान CDS जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई 2026 को पूरा हो रहा है। एनएस राजा सुब्रमणि देश के तीसरे CDS होंगे।
लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि फिलहाल NSCS में मिलिट्री एडवाइजर के तौर पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ और सेंट्रल कमांड के GOC-in-C भी रह चुके हैं।
वहीं, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे फिलहाल मुंबई में वेस्टर्न नेवी कमांडर हैं। कृष्णा भी 31 मई को कार्यभार संभालेंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment