फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 09 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना शहर के खेतड़ी मोड़ पर स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए टिन शेड के नीचे अवैध रूप से रखे गए खोखों में दुकानें चलाई जा रही हैं। जिससे यात्रियों को मजबूरन खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है ।
यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए टिन शेड के नीचे अवैध रूप से रखे गए खोखों में दुकानें चलाए जाने से लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
अमित भावरिया ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए टिन शेड और कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। पिछले कुछ समय से 10-15 लोगों ने वहां अवैध रूप से अतिक्रमण कर खोखे रख दिए हैं। आरोप है कि खोखे रखने से यात्रियों के बैठने की जगह पूरी तरह प्रभावित हो गई है। वही कई कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
यात्रियों का कहना है कि बसों के इंतजार के दौरान उन्हें खड़े रहने को मजबूर होना पड़ता है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूल-कॉलेज के छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि यात्रियों के लिए लगाए गए ठंडे पानी के फ्रीजर को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। इससे पेयजल सुविधा प्रभावित हुई है।
स्थानीय लोगों ने एसडीएम से मांग की है कि रोडवेज बस स्टैंड परिसर में टिन शेड के नीचे रखे अवैध खोखों को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाए। इससे यात्रियों को राहत मिल सकेगी। बस स्टैंड पर व्यवस्थाएं सुचारू हो सकेंगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment