फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 09 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राजस्थान सरकार की अनुशंसा पर आरपीएससी ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द कर नए सिरे पर परीक्षा का फैसला कर लिया है। आवेदन में संसोधन के लिए प्रक्रिया संभवतया इसी महीने से शुरू हो सकती है ।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 रद्द करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि Rउनके(अशोक गहलोत) राज में पेपर लीक हुआ जिसका खामियाजा योग्य अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
राठौड़ ने कहा कि हालंकि कई लोग पकडे गये है । छटनी करना संभव नही था । ऐसे में योग्य अभ्यर्थियोंको भी दुबारा परीक्षा देना पड़ रहा है। अब चूंकि कोर्ट का निर्देश है और दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार या RPSC के पास कोई विकल्प नहीं था।
बता दे कि इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक और फर्जी तरीके से परीक्षा देने और दिलाने वाले 30 वांटेड और 90 संदिग्ध अब भी आजाद घूम रहे हैं, इनमें 16 उप निरीक्षक व 74 गैंग के सदस्य, दलाल व अन्य आरोपी शामिल है। ऐसे में कौन सही है और कौन गलत इसकी छटनी संभव नही थी ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment