फोटो : फाइल फोटो
चेन्नई , 09 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए VCK के TVK को सपोर्ट देने के बाद TVK समर्थकों में खुशी की लहर है। VCK के प्रेसिडेंट थोल थिरुमावलवन ने TVK लीडर आधव अर्जुन को ऑफिशियल कन्फर्मेशन लेटर सौंप दिया है।
IUML ने राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दिया। इसके साथ ही, TVK को अब कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK, IUML का समर्थन मिल गया है, जिससे इसकी संख्या 121 हो गई है, जो बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर गया है।
TVK ने बहुमत जुटाने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से समय मांगा है । सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल ने विजय को शाम 6:30 बजे का समय दिया है।
हम अब भी DMK के साथ :-
तमिलनाडु में TVK को समर्थन देने के बाद VCK चीफ थोल थिरुमावलवन ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी अब भी DMK गठबंधन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक संकट के दौरान VCK ने एक स्वतंत्र राजनीतिक दल के रूप में TVK को सपोर्ट करने का फैसला लिया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment