फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 09 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना क्षेत्र के एक शिव मंदिर में स्थापित शिव परिवार की मूर्तियों को खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात हुई इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। घटना भलभदासपुरा गांव की है।
घटना का पता उस समय लगा जब सुबह करीब 5 बजे गांव के कुछ युवक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, लेकिन मंदिर में मूर्तियां नहीं मिलीं। इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास तलाश की तो मंदिर के पास स्थित खेत में खंडित अवस्था में मूर्तियां पड़ी मिलीं।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू की और मामले में एक ही महिला को हिरासत में लिया।
भगवान से थी नाराज :-
पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि वह भगवान से नाराज थी इसी वजह से मूर्तियों को खंडित किया। महिला का पति विकलांग है एवं एक बेटे की पहले मौत हो चुकी है।
सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली जिसके बाद गांव से एक महिला को हिरासत में लिया गया पूछताछ में सामने आया कि महिला भगवान से नाराज चल रही थी इसी वजह से उसने ये कदम उठाया। महिला का पति विकलांग है जबकि बेटे की मौत हो चुकी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment