TVK चीफ सी. जोसेफ विजय सीएम पद की कल लेंगे शपथ : चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में होगा समारोह, राज्यपाल को 121 MLA के समर्थन का पत्र सौंपा

फोटो  : फाइल फोटो 

चेन्नई , 09 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

तमिलनाडु में TVK पार्टी चीफ सी. जोसेफ विजय रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। विजय ने तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोक भवन में आज चौथी बार मुलाकात की और सरकार बनाने के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा।

कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन से अब 121 विधायक TVK के सपोर्ट में हैं, और राज्य में सरकार बनाने का उसका रास्ता अब साफ हो गया है।

शपथ ग्रहण समारोह कल :-

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में रविवार सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इससे पहले दोपहर 3:15 बजे शपथ ग्रहण समारोह ओना तय हुआ था ।

बता दे कि 4 मई को आए चुनाव परिणाम में विजय की पार्टी को सबसे ज्यादा 108 सीटें मिली थीं। लेकिन यह बहुमत से 10 कम थीं। TVK को कांग्रेस के 5, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायकों का समर्थन 8 मई तक मिल चुका था।

कार्यकर्ताओ में ख़ुशी :-

तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए VCK के TVK को सपोर्ट देने के बाद TVK समर्थकों में खुशी की लहर है। VCK के प्रेसिडेंट थोल थिरुमावलवन ने TVK लीडर आधव अर्जुन को ऑफिशियल कन्फर्मेशन लेटर सौंप दिया है।

सीएम नियुक्त :-

राज्यपाल आर्लेकर ने विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। चेन्नई स्थित लोकभवन में राज्यपाल ने विजय को नियुक्ति पत्र सौंपा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit