नीमकाथाना के स्टूडेंट्स कलेक्टर से सम्मानित : जनगणना कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहभागिता और स्व गणना अभियान में सक्रिय योगदान के लिए कलेक्टर ने दिया जनगणना मित्र अवॉर्ड

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 09 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

सीकर जिला कलेक्टर एवं निदेशक जनगणना विभाग द्वारा शनिवार को ब्लॉक नीमकाथाना के चार स्टूडेंट्स को जनगणना कार्यक्रम के प्रथम चरण में उत्कृष्ट सहभागिता तथा स्व गणना अभियान में सक्रिय योगदान के जनगणना मित्र अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ढाणी गुमान सिंह नीमकाथाना के छात्र आदित्य सैनी एवं छात्रा गुनगुन सैनी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावंडा कला के छात्र गोविंद सिंह तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चला की ढाणी के छात्र प्रदीप गुर्जर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बता दें कि इन विद्यार्थियों ने जनगणना विभाग द्वारा संचालित “स्व गणना अभियान” के तहत 50 से अधिक परिवारों की स्व गणना पूर्ण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्टूडेंट्स ने आमजन को जनगणना प्रक्रिया की जानकारी देने, ऑनलाइन विवरण दर्ज करवाने तथा जनजागरूकता फैलाने में सक्रिय योगदान दिया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit